डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब में विजन प्लान बनाने के गुण सीख रहे ब्लाक मास्टर ट्रेनर

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– भारत शासन जन जातीय कार्य मंत्रालय के तत्वाधान में जनजातीय ग्रामो में शासन की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ प्रदान कर उनके जीवन स्तर में बदलाव की दिशा में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ब्लाक मास्टर ट्रेनर की डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 20 अगस्त 2025 से दिया जा रहा है। प्रोसेस लैब में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ग्रास रुट लेबल पर चिन्हित ग्रामों मे कैसे विजन प्लान ग्राम के लोगों एवं समुदायिक जनसहयोग से कैसे बनाए जायेगे के गुर जिला मास्टर ट्रेनर के माध्यम से सीख रहे हैं। इसके लिए जो गतिविधियां प्रमुख रूप से कराई गई उनमे प्रमुख रूप से लाइटिंग कैंडल, क्रिएटिव सेफ स्पेश फार शेयरिंग एंड कलेक्टिंव लर्निंग, फिश बाल एक्सरसाइज, प्राउड एंड नाट प्राउड, थिंकिंग रोप एक्टिविटी, विलेज़ सीनेरियों रोल प्ले, इमोशनल इमोजी एक्टिविटी जैसे मोटिवेशनल गतिविधियाँ कराई जा रही है। जिसमें प्रतिभागियों द्वारा रुचि लेकर उसका शत प्रतिशत फीडबैक दिया जा रहा है। योजना निर्माण एवं ग्रास रुट लेबल के फ्रैंटलाइन वर्कर्स के माध्यम से ग्रामों में पहुंचकर उनसे विजन प्लान तैयार कराने हेतु प्रभावपूर्ण गतिविधियाँ कराई गई।
मोटीवेशनल मूवी एवं खेल गतिविधियों के माध्यम से योजना निर्माण हेतु प्रेरित किया जा रहा है। प्रोसेस लैब की लगातार मानिटरिंग सहायक आयुक्त आनंद राय सिन्हा, सहायक संचालक संजय पांडे, प्रीती सहाय, सावित्री शुक्ला प्राचार्य द्वारा की जा रही है।
संभागीय उपायुक्त एवं राज्य मास्टर ट्रेनर श्री जे. पी. यादव ने प्रथम एवं द्वितीय दिवस उपस्थित रहकर प्रशिक्षक दलों को मोटिवेट किया।
कलेक्टर डॉ केदार सिंह के निर्देशन मे एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सौम्या आनंद के मार्गदर्शन मे प्रोसेस लैब सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.