भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विद्यार्थी, तनावमुक्त होकर करें परीक्षा की तैयारी- सदस्य, बाल संरक्षण आयोग

283
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

सदस्य बाल संरक्षण आयोग ने महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय का किया निरीक्षण

– म.प्र.बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य श्रीमती मेघा पवार ने संभागीय मुख्यालय शहडोल के महर्षि विद्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। सदस्य बाल संरक्षण आयेाग श्रीमती मेघा पवार ने विद्यार्थियो से संवाद करते हुए बताया कि आगामी समय में त्रैमासिक परीक्षाएं शुरू होने वाली है। उन्होंने परीक्षा की तैयारी मेहनत, लगन एवं तनावमुक्त होकर पढाई करने की समझाईस विद्यार्थियों को दी। उन्होंने कहा कि समय निर्धारित कर शिक्षको द्वारा पढाए गए पाठ्यक्रम को बार-बार पढें एवं लिखे तथा परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करे। उन्होंने कहा कि कमजोर विद्यार्थियांे पर शिक्षक विशेष ध्यान दे और समूह बनाकर पढाई करवाएं।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी सोशल मीडिया के उपयोग से बचंे एवं मोबाइल का उपयोग शिक्षा एवं आईटी के ज्ञान के लिए सकारात्मक ढंग से करें, अनावश्यक मोबाइल के उपयोग से बचे। उन्होंने विद्यालयांे की विभिन्न गतिविधियांे, स्कालरशिप, स्कुल बस, स्कूल मान्यता, जैसे अन्य विषयों की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश विद्यालय के संचालको को दिए। उन्होंने सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करनें, अनावश्यक गेम के लिए उपयोग न करने और प्रतिदिन समाचार पत्रो के माध्यम से देश-विदेश की जानकारी लेने के लिए शपथ भी दिलाई। उमंग हेल्पलाइन नंबर 14425 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्रीमती संजीता भगत सहित विद्यालय के संचालक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper