गंगा के बढ़ते जलस्तर एवं NH-122B के निर्माण कार्य को लेकर बेगूसराय एवं समस्तीपुर जिलाधिकारियों की संयुक्त बैठक

बछवाड़ा बेगूसराय
चमथा/बछवाड़ा, दलसिंहसराय/ विद्यापति नगर क्षेत्र में गंगा के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न स्थिति के आलोक में बेहतर समन्वय तथा NH-122B (हाजीपुर-बछवाड़ा) पर चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति के मद्देनजर जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री तुषार सिंगला एवं जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर श्री रौशन कुशवाहा द्वारा संयुक्त बैठक की गई।बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा, अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय सहित दोनों जिलों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।मौके पर दोनों जिलाधिकारियों ने बाढ़ से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाने एवं आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही NH-122B के कार्यों को तीव्र गति से करने का निर्देश दिया। वही आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को दृष्टिगत रखते हुए चेकिंग अभियान तेज करने एवं गश्ती बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.