मोहम्मद सादिक बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री, बधाईयों का तांता

भगवानपुर /बेगूसराय से दयानंद कश्यप
।प्रखंड क्षेत्र के कठरिया निवासी मोहम्मद सादिक के भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री बनाए जाने पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल एवं संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसानिया तथा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा के संयुक्त दिशा निर्देश में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद साहिब जया के द्वारा भाजपा के समर्पित , निष्ठावान, जुझारू कार्यकर्ता मोहम्मद सादिक को जिला मंत्री बनाए जाने पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है तथा उन्हें बधाई दी है।बधाई देने वालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष शशिभूषण महतो, भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र मालाकार,अमर कुमार, रामाकांत मिश्र, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुन्देश्वर प्रसाद सिंह, जदयू महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षा लक्ष्मी देवी,ग़ंगा यादव,अनिल प्रसाद, कमलेश्वरी पंडित, जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुनील राय सहित दर्जनों एनडीए कार्यकर्ता शामिल हैं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.