माई के धाम को व्यवस्थित करना मेरी नैतिक जिम्मेवारी,अतिक्रमणकरियों को व्यवस्थित कर हटाए जाने की प्रक्रिया जारी रहेगी:- सीएमओ मैहर।

मैहर नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत अतिक्रमण को लेकर की जा रही कार्यवाही के मामले में सीएमओ सुषमा मिश्रा ने स्पष्ट करते हुए कहा कि मैहर माई का धाम है यहां हजारों दर्शनार्थी प्रतिदिन आते है इसलिए शहर की तमाम व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखना मेरी जिम्मेवारी भी है और नैतिक कर्तव्य भी जिसका मै पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से पालन करती रहूंगी। सीएमओ मिश्रा ने कहा कि शहर में जो भी अतिक्रमण हटाए जा रहे है जिस अतिक्रमण से शहर की आम जनता के हित प्रभावित हो है उन पर कार्यवाही जारी रहेगी और जिन्हें हम हटाने का कार्य कर रहे है उन्हें पहले व्यवस्थित करने का कार्य भी कर रहे है उनके स्थान का निर्धारण कर उन्हें सूचित किया जा रहा है कि उक्त लोग उक्त स्थान में अपने रोजगार का संचालन करे। सीएमओ सुषमा मिश्रा ने जारी बयान में कहा कि हमने तीन दिनों तक लगातार दिन दिन भर खड़े रहकर स्थान का चयन निर्धारण कर अतिक्रमको को स्थान दिया है उन्होंने बताया कि रुई मंडी में लगभग 36 ठेला वालो को स्थान दिया गया है घंटाघर के समीप लगभग 14 लोगों को स्थान दिया गया है इसके अलावा जो हमारी पुरानी सब्जी मंडी थी उसे हमने साफ सुथरा करा ठेला वालो के लिए चिन्हित किया है जहां वे अपना व्यापार संचालित कर सकते है। इसके अलावा सब्जी वालो को फुटपाथ वालो को हमने नई मंडी में स्थान दे जाने के लिए बात है कही है साथ ही जो चाट फुल्की वाले है जिन्हें हमने अग्रसेन चौक संकुठा तालाब में जगह निर्धारित कर उन्हें जाने को कहा है। सीएमओ ने कहा कि हमें शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना है जिससे आम जन का आवागमन आदि प्रभावित न हो सड़को में जाम की स्थित निर्मित न हो इसलिए सड़को के किनारे बेतरतीब ठेला फुटपाथ आदि नहीं लगने दिया जायेगा क्योंकि इससे दुर्घटनाओं की भी संभावनाएं प्रबल रहती है आम जन भी प्रभावित होते है इसलिए अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही सख्ती के साथ जारी रहेगी जिन्हें जिस स्थान में चिन्हित कर जगह दी गई है वे लोग वहां जाएं व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग करे अन्यथा विधि सम्मत कार्यवाही उनके सामानों की जप्ति ठेला ठेला जप्ति आदि की कार्यवाही बदस्तूर जारी रहेगी। सीएमओ सुषमा मिश्रा ने कहा कि सभी अतिक्रमणकारी अपने अपने निर्धारित स्थान में ही ठेला लगाए अन्यथा कार्यवाही जारी रहेगी।

Subscribe to my channel
Comments are closed.