तोरकुंभ गांव में किसान की संदिग्ध हालात में गोली मारकर हत्या

अंबाह: मुरैना जिले के अंबाह पिनाहट रोड स्थित तोरकुंभ गांव में 46 वर्षीय किसान विवेक शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवेक अपने घर की छत पर बने कमरे में मृत अवस्था में मिले।
विवेक शर्मा रविवार रात घर की छत पर बने कमरे में अकेले सो रहे थे।
सुबह करीब 6 बजे परिजनों ने उन्हें चारपाई पर मृत पाया और पुलिस को सूचना दी।
अंबाह थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह कुशवाह टीम सहित मौके पर पहुंचे।
घटनास्थल से तीन कारतूस बरामद किए गए।
सुबह 9:30 बजे फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में सिर में दो गोली लगने की पुष्टि हुई।
अंबाह एसडीओपी रवि भदौरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया विवेक शर्मा की मौत गोली लगने से हुई है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
विवेक खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार
में पत्नी अनुज्ञा, 7 वर्षीय बेटी दीक्षा और 11 वर्षीय बेटा राजा हैं। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। पत्नी अनुज्ञा का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच कर रही है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.