भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व की स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

146
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


– बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व की स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक ईको सेंटर, ताला में शहडोल संभाग की कमिश्नर सुरभि गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व की पर्यटन रणनीति, पर्यटन कार्य हेतु वाहनों की वाहन क्षमता के निर्धारण पर चर्चा की गई। साथ ही, टाइगर रिज़र्व एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
स्थानीय समुदायों के सदस्यों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पर्यटन उद्योग को प्रोत्साहित करने की बात कही गई। समिति के सभी शासकीय तथा अशासकीय सदस्यों ने पर्यटन के सतत विकास और संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करने पर अपने सुझाव साझा किए।
बैठक में क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व एवं समिति के सदस्य सचिव डॉ. अनुपम सहाय ने निर्देशन किया। बैठक में विधायक सुश्री मीना सिंह, कलेक्टर जिला उमरिया धरणेन्द्र कुमार जैन, कलेक्टर जिला शहडोल डॉ. केदार सिंह, वनमंडलाधिकारी उमरिया विवेक सिंह, वनमंडलाधिकारी उत्तर शहडोल श्रद्धा पांड्रे, एसएफआरआई के वैज्ञानिक श्री मजूमदार,सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग पूजा द्विवेदी,ताला तथा पतौर के सरपंच,गैर-सरकारी संस्था के सदस्य,गाइड एसोसिएशन एवं होटल एसोसिएशन प्रतिनिधि सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper