महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों का सहयोग करें एवं अपराधों के प्रति रहें सजग

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
विद्यार्थियों को बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ एवं पोषण आहार संबंधित दी गई जानकारी
– मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत शहडोल जिले में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत संभागीय मुख्यालय शहडोल के शासकीय इंदिरा गांधी गृह विज्ञान कन्या महाविद्यालय शहडोल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में सहायक संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती संजीता भगत ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बालिकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत पीसीपीएनडीटी एक्ट जिसे भारत सरकार द्वारा 1994 में पारित किया गया। कन्या भ्रूण हत्या और घटते लिंगानुपात को रोकने के लिए प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण पर प्रतिबंध लगाना है, यह अधिनियम गर्भावस्था से पहले या प्रसव से पहले बच्चों के लिंग का पता लगाने के लिए किसी भी तकनीकी के उपयोग को रोकता है और इसे एक दंडनीय अपराध है।
बालिकाओं के हित में शासन लगातार प्रयास कर रही है आप लोग भी स्वयं व जरूरतमंद महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों का सहयोग करें एवं होने वाले अपराधों से सजग रहें। साथ ही टोल फ्री नंबर महिला हेल्पलाइन 181 व चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में बताया गया।
परियोजना अधिकारी श्रीमती सतवंत कौर हूरा ने पोषण एवं स्वास्थ्य को परिभाषित करते हुए कहा कि पोषण और स्वास्थ्य घनिष्ठ रूप से एक दूसरे से जुड़े हुए हैं जहां एक स्वस्थ्य और संतुलित आहार शरीर के विकास, रख रखाव और बीमारियों से बचाओ के लिए आवश्यक है। इसके लिए स्वस्थ भोजन का सेवन करना चाहिए, पानी का पर्याप्त सेवन, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं हरी पत्तीदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर से श्रीमती भानुप्रिया, श्रीमती रेनू श्रीवास्तव केसवर्कर, महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ यमुना धुर्वे, डॉ सुनीता सिंह मरकाम, डॉ. सरोज बाला श्याम, श्री एस कुजूर, श्री आर एस पासी, श्री एच.एल. पटेल सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.