उपजेल बुढार में आयोजित किया गया विधिक जागरूकता शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के मार्गदर्शन तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल श्री काशीनाथ सिंह की अध्यक्षता में एवं श्री सुशील कुमार अग्रवाल जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति बुढ़ार तथा श्री विजेंद्र सिंह रावत न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बुढ़ार साथ ही श्री देवेंद्र सिंह परस्ते जिला विधिक सहायता अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल की उपस्थिति में उपजेल बुढ़ार का निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उपजेल प्रांगण में पौधारोपण कार्यकम आयोजित किया गया। जिसमें आम, आंवला, जामुन इत्यादि के पौध रोपित किये गये। उक्त शिविर में उपजेल बुढ़ार में बंदियों से स्वास्थ्य, साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता से संबंधित जानकारी ली गई। बंदियों से अपने प्रकरण के संबंध में लगाए गए वकीलों से बातचीत व वकील न होने पर विधिक कार्यालय से निःशुल्क सरकारी वकील दिलाये जाने हेतु सलाह दी गई। साथ ही बंदियों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं का निराकरण प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा किया गया। उक्त शिविर में सहायक जेलर, एवं जेल स्टॉफ उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.