सुनार नदी हादसा : एक किशोर का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी।

रिपोर्ट / सचिन सिंह राजपूत
दमोह/ जिले के नरसिंहगढ़ स्थित सुनार नदी में दो किशोरों के डूबने की सूचना के बाद शनिवार सुबह से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन ने गोताखोरों के साथ होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा।
एसडीआरएफ डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट हर्ष कुमार जैन के नेतृत्व में प्लाटून कमांडर योगेश विश्वकर्मा और उनकी टीम ने मोर्चा संभाला। जवानों को ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ नदी में उतारा गया और घंटों की मशक्कत के बाद एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया है। दूसरे किशोर की तलाश अब भी जारी है।
घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन और बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे है।


Subscribe to my channel
Comments are closed.