पश्चिम शरीरा के ऐतिहासिक दंगल में पहुंचे भावी जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 17 धर्मेंद्र यादव

कौशाम्बी।।पश्चिम शरीरा में चल रहे ऐतिहासिक तीन दिवसीय दंगल कार्यक्रम में रविवार को भावी जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पहलवानों का हाथ मिलवा कर कुश्ती प्रारंभ करवाई इसी दौरान नगर पंचायत पश्चिम शरीरा के चेयरमैन प्रतिनिधि संजय सरोज व पूरी मेला कमेटी ने उनका स्वागत किया
धर्मेंद्र यादव ने आयोजकों द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की और दंगल की परंपरा को भारतीय संस्कृति और गौरव से जुड़ा बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा और खेल भावना को बढ़ावा मिलता है।
दंगल में प्रदेश भर से आए नामी पहलवानों ने दमखम दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अखाड़े में हुई जोरदार कुश्तियों का दर्शकों ने जमकर आनंद लिया।
बेबाक शक्ति न्यूज़ मंझनपुर तहसील से महेंद्र यादव की खास रिपोर्ट

Subscribe to my channel
Comments are closed.