नवविवाहिता की इलाज के दौरान मौत, शव को लेकर मचा विवाद

अंबाह क्षेत्र के ग्राम सेथरा बाढ़ई निवासी आकाश सखवार की पत्नी प्रियंका सखवार (नवविवाहिता) की इलाज के दौरान ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रियंका की शादी करीब 3 वर्ष पूर्व हुई थी और वर्तमान में वह 9 माह की गर्भवती थी।
इलाज के दौरान मौत होने के बाद शव को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष को अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। इस पर पति आकाश सखवार ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के बाद अंबाह पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबाह सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस की मौजूदगी में डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम कराया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.