दिशा वेलफेयर एसोसिएशन समिति एवं साझी रसोई द्वारा नि:शुल्क HLA कैंप का सफल आयोजन किया गया

शहडोल – दिशा वेलफेयर एसोसिएशन समिति एवं साझी रसोई द्वारा नि:शुल्क HLA कैंप का सफल आयोजन किया गया। यह विशेष कैंप थैलेसीमिया एवं सिकल सेल जैसे गंभीर रक्त विकारों से पीड़ित मरीजों के लिए समर्पित था।
• 11 जिलों – सतना, सीधी, शहडोल, रीवा, उमरिया, मंडला, अनूपपुर, जबलपुर, कटनी, सिवनी और डिंडौरी से कुल 516 मरीजों ने भाग लिया।
• शिविर में चिकित्सा परामर्श एवं HLA टाइपिंग टेस्ट डॉ. श्वेता पाठक (NCBM- जबलपुर) के मार्गदर्शन में हुआ।
इस दौरान चार बच्चों – पूर्वी सेन, कुंज वर्मन, मीनाक्षी सिंह और अनुज कहार का अपनी बहनो से HLA मैच पाया गया।
सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ द्वारा परिजनों को रिपोर्ट प्रदान की गई दिशा वेलफेयर की अध्यक्ष रूपाली सिंघई रमित सिंह, सिस्टर संध्या सिंह आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही, शीघ्र ही इन बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराया जाएगा, जिससे वे एक स्वस्थ और सामान्य जीवन की ओर बढ़ सकें यही दिशा वेलफेयर समिति का उद्देश्य हैं

Subscribe to my channel
Comments are closed.