भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता पर रिश्वतखोरी और द्वेषपूर्ण कार्रवाई का आरोप, युवक ने दी आत्मदाह की चेतावनी ।

277
Above News

सचिन सिंह राजपूत

हटा। दमोह जिले के हटा ब्लॉक से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्रकार ने हिनौता विद्युत वितरण केंद्र के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप पटेल पर द्वेषपूर्ण कार्रवाई के आरोप लगाए हैं। पत्रकार शरद गर्ग का कहना है कि उनके नाम न तो कोई भूमि है और न ही विद्युत कनेक्शन, इसके बावजूद उन पर विद्युत अधिनियम के तहत झूठा प्रकरण दर्ज कर नोटिस भेजा गया।

आरोप है कि रिश्वत न देने पर यह कार्रवाई की गई, जबकि परिवार के नाम से लिया गया पुराना कनेक्शन वे पहले ही कटवा चुके हैं। पत्रकार ने बताया कि विभागीय अनियमितताओं की खबरें प्रकाशित करने के बाद से ही अभियंता उनके प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहे हैं।

उन्होंने एसडीएम हटा से मामले की निष्पक्ष जाँच कर प्रकरण रद्द करने की माँग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि शीघ्र कार्रवाई न होने पर वे 13 सितंबर को न्यायालय परिसर में आत्मदाह करेंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कनिष्ठ अभियंता प्रदीप पटेल सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं शासन प्रशासन की होगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper