भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अभी तक की उत्तर प्रदेश की खास खबरें

1,704
Above News

लखनऊ- वैज्ञानिक प्रो.रविशंकर रामचंद्रन को बड़ी उपलब्धि, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी ने उन्हें फेलो चुना, जैव चिकित्सा अनुसंधान में असाधारण योगदान दिया, प्रो.रामचंद्रन ने मानव रोगजनकों पर शोध किया है, CSIR-CDRI के मुख्य वैज्ञानिक हैं रविशंकर रामचंद्रन

लखनऊ – हिस्ट्रीशीटर ललित शुक्ला ने युवक की पिटाई की, DM से शिकायत करने पर युवक पर हमला किया, हिस्ट्रीशीटर प्रधान की शिकायत युवक को पड़ी भारी, प्रधान ने 2 साथियों संग मिलकर लात घूंसों से पीटा, जान बचाकर भागा पीड़ित, आरोपियों ने धमकाया, मोहनलालगंज कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है ललित शुक्ला
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के खरेहना गांव का मामला

बागपत- अपहरण-दुष्कर्म के दोषी संजीव को कोर्ट से सजा, कोर्ट ने दोषी संजीव को 10 साल की सुनाई सजा, महिला का अपहरण कर शामली में किया था दुष्कर्म
बागपत कोतवाली में 2019 में दर्ज हुआ था मुकदमा

लखनऊ- काकोरी के गोलाकुआं में बस हादसा मामला, मृतक नरदेव के पिता ने दर्ज कराई FIR, काकोरी पुलिस ने बस चालक पर FIR दर्ज की, बस चालक ने पानी टैंकर में मारी थी टक्कर, चालक पर लापरवाही बस चलाने का आरोप

नेपाल- राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा बढ़ाई गई, नेपाल में सियासी गतिरोध जारी, राष्ट्रपति और सुशीला कार्की में वार्ता , हामी नेपाल समूह के सदस्य भी साथ में, सुशीला कार्की के समर्थकों ने 3 शर्तें रखी

लखनऊ- आलमबाग से 2 बच्चों की किडनैपिंग का मामला, पुलिस ने दोनों बच्चों को लखीमपुर से बरामद किया, किडनैपर ने वीडियोकॉल से परिजनों की बात कराई थी , वीडियो कॉलिंग में बच्चा डरा सहमा दिख रहा था , बच्चे की साइकिल चारबाग इलाके में रोड पर मिली , अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी में पुलिस की टीमें लगी

लखनऊ- आलमबाग से 2 बच्चों की किडनैपिंग का मामला, पुलिस ने दोनों बच्चों को लखीमपुर से बरामद किया, किडनैपर ने वीडियोकॉल से परिजनों की बात कराई थी , वीडियो कॉलिंग में बच्चा डरा सहमा दिख रहा था , बच्चे की साइकिल चारबाग इलाके में रोड पर मिली , अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी में पुलिस की टीमें लगी

हमीरपुर – हत्या की नियत से फायरिंग होने की घटना, लगभग आधा दर्जन लोग बाइक से सवार होकर आए, मोटरसाइकिल मिस्त्री को जान से मारने के लिए आए
बाइक मिस्त्री को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती, बड़े भाई को लाठी-डंडों से मारकर किया अधमरा, हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद फरार, पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने हमला किया, मौदहा कोतवाली इलाके का मामला

हापुड़- छत पर बैठे युवक पर पत्थर से हमला, 2 लोगों पर गाली-गलौज,मारपीट का आरोप, सिर में पत्थर मारकर किया घायल, थाना सिंभावली के बिरसिंहपुर का मामला

हमीरपुर – DM घनश्याम मीणा ने किसान को दिलाया न्याय, किसान के साथ धोखाधड़ी करने वालों एफआईआर, बैंक मैनेजर,सर्वेयर सहित अन्य 3 अज्ञात पर FIR , फर्जी दस्तावेज लगाकर बनाया था किसान क्रेडिट कार्ड, किसान की जमीन पर फर्जी दस्तावेज लगाकर बनाया था , बैंक मैनेजर जितेंद्र कुमार, सर्वेयर आशीष कुमार पर FIR दर्ज, जरिया थाना में दर्ज की गई धोखाधड़ी करने वालों पर FIR, सरीला क्षेत्र में स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का मामला

मैनपुरी – दबंगों ने निर्माणाधीन कार्य को किया ध्वस्त, पीड़िता के निर्माणाधीन कार्य को किया ध्वस्त , पीड़िता ने दबंगों के खिलाफ लगाई गुहार, शिकायत पर मामले की जांच के दिए निर्देश , शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला

बस्ती- तीन घरों में चोरी की घटना , ताला तोड़ नगदी, जेवरात किए चोरी, नगदी और जेवर चुराने वाली निकली बेटी, आभूषण जमीन में, नगदी भूसे में छिपाई थी
पुलिस के कड़ाई से पूछताछ के बाद बेटी ने कबूली चोरी, छिपाए जेवरात और नगदी भारती ने कराया बरामद, परिजनों को आभूषण और नगदी पुलिस ने सौंपा
दुबौलिया थाना क्षेत्र के अशोकपुर गांव का मामला

अलीगढ़ – युवक के साथ दबंगों ने की मारपीट, युवक को तीन युवकों ने जमकर पीटा, युवक के साथ मारपीट का सीसीटीवी, तीन युवकों ने लात घूसों से की मारपीट
मारपीट के बाद दबंगों ने किया पथराव, थाना क्वार्सी इलाके के रामनगर की घटना

बुलंदशहर- बुलंदशहर में दलित छात्रा से दुष्कर्म, दुष्कर्म कर दबंग ने बनाई अश्लील वीडियो, 6 महीने तक धमकी देकर रेप करने का आरोप, FIR दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र की घटना

वाराणसी – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बयान , कानपुर में बीजेपी विधायक के बयान पर बोले, पूरे बीजेपी में कमीशन फिक्स है- अजय राय, गुजरात के लोग भी कमीशन ले रहे हैं- अजय, ‘विधायक,मंत्री खुलेआम कमीशन खोरी कर रहे हैं’ , ‘अगर बीजेपी के लोग कमीशन खोरी में लिप्त नहीं है’, तो विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए-अजय

बाराबंकी- अचानक मारुति वैन में लगी आग , चालक के स्टार्ट करते ही आग लगी, शॉर्ट सर्किट के चलते वैन में लगी आग, थाना सफदरगंज क्षेत्र का मामला

लखनऊ- निर्माणाधीन इमारत में हुआ हादसा , निर्माण कार्य के दौरान मशीन से युवक नीचे गिरा, घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, थाना ठाकुरगंज के जल निगम रोड का मामला

लखनऊ- एलडीए का अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, वीसी प्रथमेश कुमार के निर्देश पर कार्रवाई, मोहनलालगंज, गोसाईंगंज और सैरपुर में कार्रवाई, 75 बीघा में 9 अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की गई, मोहनलालगंज में 40 बीघा में कॉलोनी तोड़ी गई, गोसाईंगंज में 5 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई, सैरपुर में 30 बीघा में अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

अमेठी – योजनाओं को पलीता लगाने में जुटे अधिकारी, डीएम से शिकायत के बाद जांच करने पहुंची टीम, बर्रा गांव में विकास को लेकर मिली कई कमियां, जामों ब्लाक के वर्रा गांव जांच करने पहुंची टीम , गोवंशों के लिए लाया गया भूसा बारिश में भीगा, गौशाला,सामुदायिक शौचालय की स्थिति दयनीय

झांसी- इंस्पेक्टर आनंद सिंह के समर्थन में उतरे सदर विधायक, इंस्पेक्टर के समर्थन में उतरे सदर विधायक रवि शर्मा, बेबी रानी मौर्य ने डीजीपी को लिखा था शिकायती पत्र, आनंद सिंह पर अभद्र भाषा का लगाया था आरोप, कल आनंद सिंह को सीपरी थाना से हटाया गया था, अब विधायक का समर्थन पत्र सोशल मीडिया वायरल, MLA ने पत्र में इंस्पेक्टर को बताया इमानदार अधिकारी

सिद्धार्थनगर- भारत समाचार की खबर का असर, जिला अधिकारी ने लिया खबर का संज्ञान, खंड विकास अधिकारी के बाबू नरेंद्र सस्पेंड, कोटा चयन के नाम पर पीड़ित से मांगे थे 10,000 रुपये, रिश्वतखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बसडिलिया गांव का मामला

पीलीभीत- पूर्व MLA कुंवर भगवान सिंह के पोते को मारी गोली, जमीनी विवाद में पूर्व MLA पोते को मारी गई गोली, शाहजहांपुर के प्रियांशु बिलसंडा खेत में पानी लगाने आए, खेत के पास मौजूद युवक से विवाद, पेट में मारी गोली, अवैध तमंचे से गोली मारकर आरोपी युवक फरार, घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल किया रेफर, जमीन को लेकर युवक का चल रहा था विवाद, थाना बिलसंडा क्षेत्र का मामला

गाजीपुर- गैस सिलेंडर का पाइप निकलने से लगी आग, सिलेंडर में आग लगने से 9 लोग झुलसे, मेडिकल कालेज के बर्न वार्ड में किया गया भर्ती, सैदपुर कोतवाली के करमपुर गांव का मामला
शशांक प्रताप सिंह
डिवीजन ब्यूरो की रिपोर्टिंग
———————————————

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper