भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

समाजसेवी जय सिंह राणा ने पधर थाना को भेंट किया कूलर

145
Above News

ललित ठाकुर। पधर
द्रंग विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी व कजौटधार पंचायत के उपप्रधान जय सिंह राणा ने पुलिस थाना पधर को अपनी ओर से एक ठंडे पानी का कूलर भेंट किया है। इससे पहले भी जय सिंह राणा ने पधर अस्पताल को मरीजो की सुविधा के लिए सामान भेंट किया है। जय सिंह राणा उपमंडल पधर की ग्राम पंचायत कजौटधार के उपप्रधान है और उनकी धर्मपत्नी आशा देवी प्रधान है।  दोनो ने पंचायत की सेवा के साथ साथ अब सामाजिक सेवा की ठानी है और जंहा जंहा लोगों को उनकी जरूरत है वे लोगों की सेवा के लिए दिन रात कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। वही जय सिंह राणा ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरलोग को भी एक कूलर भेंट कर रहे है ताकि बच्चों को गर्मी के मौषम में फिल्टर युक्त ठंडा पानी मिल सके।
वही उन्होंने कहा कि पंचायत सेवा के साथ साथ द्रंग विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए वे दिन रात खड़े है। वही थाना प्रभारी पधर सौरभ ठाकुर ने कहा कि कजौटधार पंचायत के उपप्रधान जय सिंह राणा ने पधर थाना को अपनी ओर से कूलर भेंट किया है ताकि थाना स्टाफ के साथ साथ थाने में अपना कार्य करवाने वाले  लोगों को ठंडे पानी की सुविधा मिल सके। वही उन्होंने जय सिंह राणा का धन्यवाद किया है और आगे भी इसी तरह से सामाजिक कार्य करते रहने की बात कही है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper