मंडी-पठानकोट एनएच 154 उरला से घटासनी तक 5 स्थानों में पहाड़ी से मालवा,पेड़,पत्थर आने से 7 घंटे बंद रहा मार्ग

पद्धर मंडी-पठानकोट एनएच 154 उरला से घटासनी तक पांच स्थानों में बंद रहा एनएच मंडी पठानकोट। पहले उरला के हियुन नाला में भारी भरकम मलवा पत्थर आने से मार्ग रात 2 बजे बंद हो गया । वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के साइड इंजीनियर अंकित कुमार को इसकी सूचना मिली तुरंत अपनी टीम को आदेश देकर जेसीबी मशीन सहित रात अड़ाई बजे मौके पर मार्ग बहाल करने में जुट गई । वहीं उसके उरला के तालग़र में भी मलवा आने से बंद था , उसके बाद घरेहड में भी पेड़ आने से मार्ग बंद था। वहीं दोहरी गली के समीप सयाहरु नाला में भी मलवा आने से बंद पड़ा था। उसके 200 मीटर आगे पहाड़ी से दो दिनों से लगातार चल रहे पहाड़ी से भारी मलबे और पथरों के आने से मार्ग बंद था । एनएचआई की टीम क्रम तरीके से सभी रात से सुबह तक मार्ग को क्लीयर करती रही । सोमवार को भारी बारिश होने के कारण मार्ग में भारी मात्रा में मलबा और पत्थर , पेड़ गिरने से राष्ट्रीय उच्च मार्ग -154 मंडी पठानकोट पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। इस दौरान हाईवे करीब सात घंटे तक बंद रहा, जिससे दोनों ओर 3 किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। यात्रियों को रात से सुबह तक भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा , जिस कारण लोगों सायर उत्सव में अपने अपने घरों पर समय नहीं पहुंच पाए। हालांकि एनएचएआई की टीम ने पूरी रात मार्ग बहाली को जी जान लगा दी , बड़ी मशक्कत के बाद सुबह 9 बजे के करीब मार्ग को क्लीयर करने में कामयाबी हासिल हुई क्योंकि पहाड़ी से भारी पथरों का सिलसिला जारी था जिस कारण कार्य करने में दिक्कत आ रही थी लेकिन एनएचएआई टीम की सूझबूझ से मार्ग बहाल हो पाया हुआ ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.