भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

स्वच्छ ग्राम ही स्वस्थ समाज और विकसित भारत का आधार

753
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

जिले में मनाया जा रहा सेवा पखवाडा पर्व, दिलाई जा रही स्वच्छता की शपथ

– माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में प्रदेश भर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाडा आयोजित किया जा रहा है। शहडोल जिले में भी स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है एवं जनमानस को स्वच्छता की शपथ दिलाई जा रही है। इस अभियान में जन-प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, मीडियाकर्मी एवं जनमानस उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागिता निभा रहे है।
जनपद पंचायत जयसिहंनगर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत जनपद जयसिंहनगर के ग्राम कुबरा पंचायत में विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक श्री शरद कोल की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया। विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि स्वच्छता सेवा पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना है। उन्होंनेेेेेेे जनप्रतिनिधियो, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी से इस पखवाड़े को सफल बनाने का आह्वान भी किया। विधायक श्री शरद कोल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। स्वच्छ ग्राम ही स्वस्थ समाज और विकसित भारत का आधार है। सेवा पखवाडे को सभी मिलकर सफल बनाए। स्वच्छता सेवा पखवाडे के तहत जन-प्रतिनिधियो, शासकीय सेवकों, एवं जनमानस ने तालाब की साफ-सफाई कार्य में श्रमदान किया। विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने उपस्थित लोगो को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती शिवानी जैन ,अनुराग निगम, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी खंड समन्वयक सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper