भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ग्रामीण निकायों की फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का जनपद पंचायत कार्यालय, ग्राम पंचायत तथा मतदान केन्द्रों पर किया गया सार्वजनिक प्रकाशन

564
Above News

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न
शहडोल – मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2025 की संदर्भ तिथि के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत  आज 08 अक्टूबर को फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन विहित स्थानों पर कर दिया गया है।  अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह ने बताया कि फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन जिले की जिन ग्राम पंचायत की मतदाता सूची का पुनरीक्षण का कार्य उप निर्वाचन वर्ष 2025 हेतु किया जा चुका है को छोड़कर शेष ग्राम पंचायतों में फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2025 के तहत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। मतदात सूची का अवलोकन संबंधित जनपद एवं ग्राम पंचायत कार्यालय, ईआरओ कार्यालय तथा संबंधित वार्डों के मतदान केन्द्रों में किया जा सकता है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग  ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार  फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन की जानकारी  कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को दी गई है। मतदाता सूची के संबंध में दावा एवं आपत्ति संबंधित मतदान केन्द्रों में 08 अक्टूबर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक अपरान्ह 03 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे।  रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दावा आपत्ति आवेदन पत्रों का निराकरण 27 अक्टूबर तक किया जाएगा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दावा आपत्ति आवेदन पत्रों की ईआरएमएस में प्रविष्टि 01 नवम्बर तक, दावा आपत्ति की चेकलिस्ट तैयार करने का कार्य 04 नवम्बर तक, चेक लिस्ट की जांच कर त्रुटि सुधार उपरान्त वेन्डर को 07 नवम्बर तक उपलब्ध कराने, तथा फोटोयुक्त और फोटो रहित अंतिम मतदाता सूची जनरेट करने का कार्य रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एंव वेन्डर द्वारा 07 नवम्बर तक किया जाएगा।  फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का ग्राम पंचायत तथा अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 13 नवम्बर 2025 को किया जाएगा।  अंतिम मतदाता सूची की फोटो रहित सीडी एवं डीव्हीडी 14 नवम्बर से विक्रय के लिए उपलब्ध रहेगी। ग्राम पंचायत के अंतिम मतदाता सूची  का सार्वजनिक प्रकाशन 14 नवम्बर 2025 को किया जाएगा।  जिले में सोहागपुर जनपद पंचायत की 77 ग्राम पंचायतों में से 71 ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। 06 ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जा चुका है। इसी तरह गोहपारू जनपद पंचायत की सभी 58 ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। बुढ़ार जनपद पंचायत की 101 ग्राम पंचायतों में से 93 ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। 08 ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जा चुका है। जयसिंहनगर जनपद पंचायत की 87 ग्राम पंचायतों में से 85 ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। 02 ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जा चुका है। ब्यौहारी जनपद पंचायत की 67 ग्राम पंचायतों में से 64 ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। 03 ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जा चुका है।
इस प्रकार जिले में 390 ग्राम पंचायतों में से 371 ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। 19 ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जा चुका है।
बैठक में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सोहागपुर श्री शक्ति सिंह, जनपद पंचायत गोहपारू श्री सुधीर प्रताप सिंह, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि श्री विष्णु प्रताप सिंह, अरफाना बेगम, रवीन्द्र वर्मा, राकेश कन्नोजिया, निर्वाचन सुपरवाईजर श्री संजय खरे, जीके पाण्डेय, एसएस तोमर उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper