अंबाह में खुल्ला जहर कारोबार! नकली दूध बनाने वाला केमिकल खुलेआम बिक रहा

आशीष सिंह की रिपोर्टिंग
पोरसा चौराह के नजदीक ठेके वाली गली में जगह जगह रखा है नकली दूध बनाने वाला कैमिकल
अंबाह। त्योहारी सीजन नजदीक आते ही शहर में मिलावटखोरों का धंधा जोर पकड़ने लगा है। बाजार में खुलेआम नकली दूध बनाने वाले खतरनाक केमिकल की बिक्री हो रही है। जानकारी के मुताबिक कुछ व्यापारी बिना किसी भय के यह जहरीला कारोबार चला रहे हैं — जिससे लोगों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि यह “दूध बनाने वाला केमिकल” कुछ ही बूंदों में पानी को गाढ़ा और सफेद बना देता है, जिससे असली दूध और नकली में फर्क कर पाना मुश्किल हो जाता है। बताया जा रहा है कि यह केमिकल साबुन, डिटर्जेंट और यूरिया जैसे रासायनिक तत्वों से बना होता है, जो शरीर के लिए बेहद हानिकारक हैं। इससे किडनी, लीवर और हार्ट पर बुरा असर पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर फूड सेफ्टी विभाग और प्रशासन ऐसी खुली मिलावट पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा? चर्चा यह भी है कि लंबे समय से पदस्थ कुछ अधिकारियों की सांठगांठ के चलते यह खतरनाक धंधा फल-फूल रहा है।
अब सवाल यह है कि— किसके संरक्षण में बिक रहा है यह “जहर वाला दूध” और कब होगी सख्त कार्रवाई?

Subscribe to my channel
Comments are closed.