पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि
—

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर रक्षित केन्द्र, पुलिस लाइन, शहडोल में कर्त्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणो का न्योछावर करने वाले वीर पुलिस शहीदों को उप पुलिस महानिरीक्षक सुश्री सविता सुहाने, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर देशभर में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नामों का वाचन कर साहस, समर्पण और बलिदान को याद किया गया एवं पुलिस स्मृति परेड कर सलामी दी गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दीवान, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री राघवेन्द्र द्विवेदी, प्रभारी रक्षित निरीक्षक सूबेदार बृजराज रोकडे,सूबेदार राजमती परस्ते सहित अन्य पुलिस अधिकारियो ने भी पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Subscribe to my channel
Comments are closed.