अंबाह के कुथियाना गांव में 7 फीट का मगरमच्छ मिला, वन विभाग ने सुरक्षित रूप से चंबल नदी में छोड़ा

अंबाह। कुथियाना गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक गड्ढे में 7 फीट लंबा मगरमच्छ देखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अंबाह वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर वीर कुमार तिरकी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए रस्सी की मदद से मगरमच्छ को गड्ढे से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से गांव से दूर ऐसाह घाट स्थित चंबल नदी में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

Subscribe to my channel
Comments are closed.