भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

हटा पुलिस ने उपद्रवियों का निकाला जुलूस, थाने से कोर्ट तक पैदल आरोपियों को लेकर पहुंची पुलिस

129
Above News

रिपोर्ट / सचिन सिंह राजपूत
हटा नगर के खचना नाका पर पिछले दिनों हुए विवाद पत्थरबाजी की घटना में हटा थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें कमलेश, मनोज, हेमंत और कांशीराम शामिल हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को आज हटा पुलिस जुलूस की शक्ल में हटा थाना से कोर्ट तक पैदल लेकर पहुंची।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में आज रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला और आरोपियों से अपराध नहीं करने के नारे भी लगवाए।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध हटा पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों खचना नाका पर दो पक्षों में विवाद, मारपीट और पत्थरबाजी की घटना सामने आई थी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper