भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

प्रभु श्रीराम की रंगोली बनी भक्तों के आकर्षण का केन्द्र
===

211
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

देव दीपावली के अवसर पर श्रीराम पथगमन मार्ग सीतामढ़ी ग्रांम गंधिया परिसर
===

दीप मालाओं एवं मिट्टी के दीपों से सीतामढ़ी में दिखी अलौकिक छटा
===
– आस्था, श्रृद्धा एवं भक्ति का संगम देव दीपावली के अवसर पर श्रीराम पथगमन मार्ग सीतामढ़ी ग्राम गंधिया में देखने को मिला। पूरे परिसर एवं परिसर स्थित मंदिरों को दीप मालाओं एवं 11 हजार मिट्टी के दीपों से सजाया संवारा गया था। शाम ढलते ही परिसर की अलौकिक छटा का एहसास परिसर में उपस्थित श्रृद्धालु जनों ने किया। पूरा परिसर श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। परिसर में उपस्थित भक्त जनों ने श्रृद्धा भाव से दीप दान किया तथा महाआरती में भाग लिया। इस अवसर पर प्रभु श्रीराम के रंगोली उपस्थित जनों के श्रृद्धाभक्ति का केन्द्र बनी। कार्यक्रम में आस-पास के ग्रामों से बढ़ी संख्या में बुजुर्ग, युवा तथा बच्चों ने भाग लिया। सभी ने प्रभु श्रीराम की रंगोली के चारों ओर दीपदान किया। लोगांे में रंगोली के साथ फोटो एवं सेल्फी लेने की होड़ लगी हुई थी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper