अंबाह में महंगी खाद की शिकायत पर कृषि विभाग की कार्रवाई!

अंबाह। मुरैना से आई कृषि विभाग की जांच टीम ने बुधवार को अंबाह स्थित निजी खाद विक्रय केंद्रों पर छापामार जांच की। यह कार्रवाई किसानों द्वारा महंगी खाद बेचे जाने की शिकायतों के बाद की गई।
निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकानों पर उपलब्ध खाद के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर और रेट लिस्ट की जांच की। टीम ने किसानों से बातचीत कर वास्तविक दरों की जानकारी भी जुटाई।
जांच दल में कृषि उपसंचालक अनंत बिहारी सढैया, कृषि अधिकारी राजेंद्र सिंह, एसएडीओ शिवकुमार चौहान, महेश सिंह किरार, एडीए अशोक कुमार और सहायक चंद्रपाल राठौर शामिल रहे।
एसएडीओ शिवकुमार चौहान ने बताया कि “हाल ही में अंबाह में महंगी खाद की शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल मौके पर किसी किसान ने महंगी खाद मिलने की पुष्टि नहीं की है।”
टीम ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि वे दुकानों पर रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें, ताकि किसानों को खाद की सही कीमत की जानकारी मिल सके।
कृषि विभाग की सख्ती के बाद अब अंबाह में महंगी खाद बेचने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.