अंबाह में अतिक्रमण पर सख्त वार! सड़क से पोरसा चौराहा तक चला अभियान, उड़ाए अवैध डांचे

अंबाह। नगर पालिका ने गुरुवार को शहर की अव्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए नगर पालिका चौराहे से पोरसा चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान धड़ाकेदार अंदाज में चलाया। CMO के नेतृत्व में टीम ने दुकानों के आगे फैली कब्जेदारी, बढ़े हुए शेड, अस्थायी ढांचे और अवैध सामान को मौके पर ही हटवा दिया।
अभियान के बीच कुछ दुकानदारों ने हटाए गए अतिक्रमण को दोबारा जमाने की कोशिश की, लेकिन टीम ने तुरंत पहुंचकर सख्त फटकार लगाई और साफ चेतावनी दी — “दोबारा कब्जा, तो सीधे चालान और जब्ती तय!”
इसी दौरान सड़क पर फैली निर्माण सामग्री के लिए एक निर्माणाधीन भवन पर ₹10,000 का तगड़ा चालान ठोका गया।
नगर पालिका ने कहा कि शहर को जाम और गंदगी से मुक्त रखने के लिए अभियान बिना रुके जारी रहेगा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.