भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अंबाह में बिना डिग्री की फर्जी पैथोलॉजी लैब का काला खेल!
गलत रिपोर्ट से मरीजों की सेहत पर खतरा, बीएमओ के नाक के नीचे धंधा जारी

201
Above News

अंबाह। शहर की डॉक्टर कॉलोनी स्थित पचौरी पैथोलॉजी लैब* बिना डॉक्टर, बिना योग्य टेक्नीशियन और बिना लाइसेंस के खुलेआम चल रही है। हैरानी की बात यह है कि यह लैब बीएमओ प्रमोद शर्मा के निजी क्लिनिक के ठीक सामने बिना किसी डर-भय के धड़ाधड़ टेस्ट कर रही है।

स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के स्पष्ट आदेशों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े कर रहा है। नियमों के अनुसार पैथोलॉजी लैब में एमडी पैथोलॉजिस्ट या DMLT/BMLT टेक्नीशियन अनिवार्य है, लेकिन पचौरी लैब में न डिग्री है, न स्टाफ—फिर भी रिपोर्टें जारी!

मरीजों की जान पर बन रही बात
– गलत रिपोर्ट से गलत इलाज
– गंभीर बीमारियों में गलत निदान का बड़ा जोखिम
– देर से सही रिपोर्ट मिलने पर हालत बिगड़ने की आशंका
– स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना: “फर्जी लैब में टेस्ट कराना जान से खिलवाड़ है।”

वहीं जब इस मामले में बीएमओ प्रमोद शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा—
“नोटिस दिए जा चुके हैं। अगर लैब फिर भी खुल रही है तो निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।”

अब बड़ा सवाल—
क्या नोटिस का असर होगा, या फर्जी लैबें ऐसे ही मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करती रहेंगी?

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper