भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अमरकंटक में चलाया गया  वाहन चेकिंग अभियान,कागजी जांच व बिना हेलमेट के कई वाहन चालक पाए गए लापरवाह

193
Above News

अमरकंटक के ऑटो व टैक्सी चालकों को शख्त हिदायत दी गई कि जल्द से जल्द अपना टैक्सी परमिट बनवाए ।
पत्रकार अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850
शहडोल/अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार को दो स्थानों पर एक साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान टू-व्हीलर , फोर-व्हीलर के कागजातों की जांच की गई । कईयों वाहनों में संबंधित कागजात नहीं पाए गए जिन पर चलानी कार्यवाही की गई ।
चेकिंग अभियान थाना प्रभारी एल बी तिवारी के निर्देशन में दोपहर से शाम तक चेकिंग अभियान चलाया गया । सब इंस्पेक्टर पी.एस. बघेल ने बताया कि हाल ही में नगर पालिका कार्यालय में हुई बैठक के निर्देशों के परिपालन में यह चेकिंग की जा रही है । अमरकंटक के ऑटो व टैक्सी चालकों को पहले ही निर्देश दिए गए थे कि वे एक माह के भीतर अगर सवारी में चलते है तो टैक्सी परमिट अवश्य बनवाएँ , प्राइवेट नंबर पर टैक्सी चलाना कानूनन अपराध है , उसी के परिपालन को लेकर यह सख्ती बरती जा रही है । यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान दो पहिया वाहनों पर बिना हेलमेट चलने के चार चालान बनाए गए  जिनसे 1200 रुपए की वसूली की गई । वहीं चार पहिया वाहनों के तीन चालान से 1500 रुपए प्राप्त हुए । कुल मिलाकर पुलिस ने 2700 रुपए का आज सोमवार को चालान काटा ।
पुलिस ने पुनः चेतावनी देते हुए कहा कि अमरकंटक के विशेषकर टैक्सी चालक शीघ्र अपने वाहनों को टैक्सी परमिट एवं कागजात सही रखें अन्यथा आगामी कार्रवाई और भी कड़ी होगी ।
इनकी रही मुख्य उपस्थिति एसआई पी एस बघेल , प्रआर राजेंद्र श्याम , प्रआर प्रवीण कुजूर , आर कमलेश बघेल , आर रवि पटेल , आर कृष्णा रजावट , आर रघुराज सिंह आदि ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper