भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

तो आखिर क्यों जिला खाद्य अधिकारी ने वेयरहाउस कर्मचारियों को जूते मारने एवं जमीन में गाड़ देने की दी धमकी

199
Above News

वेयरहाउस कर्मचारी एवं धान खरीदी केंद्र कर्मचारियों में आक्रोश किसान हो रहे परेशान 

पत्रकार अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850
शहडोल। उच्च पदों पर बैठे अधिकारी अपने पद के अहंकार में ऐसे मदमस्त हो गए हैं कि अपने छोटे कर्मचारी के मान सम्मान की धज्जियां उड़ा रहे हैं क्या संविधान में किस अधिकारी को अपने छोटे कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा जूते मारने एवं जमीन में गाड़ देने की धमकी देने का अधिकार दिया है जहां एक और उच्च पद में बैठा अधिकारी संविधान में लिख कानून की धज्जियां उड़ा रहा हैं वहीं मानवता को शर्मसार कर रहा है ताजा मामला शहडोल जिले के जयसिंहनगर ब्लॉक का है जहां खरीदी केंद्र जयसिंहनगर केंद्र क्रमांक एक और दो में वेयरहाउस के कर्मचारी एवं धान खरीदी केंद्र के कर्मचारियों को खाद्य जिला अधिकारी विपिन पटेल ने वेयरहाउस कर्मचारी को जूते मारने एवं जमीन में गाड़ देने की धमकी दी वहीं धान खरीदी केंद्र कर्मचारियों को धान खरीदी केंद्र से हट जाने की धमकी भी दे डाली । वही किसान अपनी धान बेचने के लिए धान खरीदी केंद्र में परेशान हो रहे हैं सैकड़ो किसानों ने जिले के मुखिया  से मांग की है कि समस्या का जल्द से जल्द निराकारण किया ।अब देखना यह है कि इस गंभीर विषय पर जिले के कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ऐसे अधिकारी पर क्या कार्यवाही करते हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper