भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

धन्यवाद शहडोल! स्वागत, वंदन और अपनापन रहेगा अविस्मरणीय

1,066
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


देश भर से आए टीमों के प्रबंधकों एवं कोचों ने मेहमान बाजी की सराहना की
===
खेल प्रतिस्पर्धाओं में एक-दूसरे के प्रति सम्मान भारतीय खेल संस्कृति की पहचान- कुलगुरू

राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के फाइलन मैच में केरल की टीम बनी विजेता

देशभर से आए खिलाड़ियो एवं कोचो का शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया

बास्केट बाल प्रतियोगिता में 358 खिलाडी बने सहभागी, हुनर से दर्शको को किया रोमांचित
—-
– राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शहडोल में आयोजन हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। देशभर से आए खिलाड़ी उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलते हुए  अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। खेल प्रतिस्पर्धा में एक टीम विजेता और दूसरी टीम उप विजेता होती है। खेल मैदान में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ आपसी भाईचारा, एक-दूसरे के प्रति सम्मान और नियमों का पालन करना ही भारतीय खेल संस्कृति की सच्ची पहचान है। शहडोल की धरती पर यह आयोजन निश्चित ही खेल, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का सुंदर संगम बनकर उभरा है। उक्त उद्गार महात्मा गांधी स्टेडियम शहडोल में 69वीं राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पं. शंभूनाथ विश्व विद्यालय के कुलगुरू प्रो. रामाशंकर ने व्यक्त किए।
      उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए कहा कि कोचो द्वारा की गई सराहना यह प्रदर्शित करती है कि प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी व अन्य लोगो ने सौंपे गए दायित्वो का आत्मीयता के साथ निभाया है। उन्होंने विजेता एवं उप विजेता टीम एवं प्रत्येक राज्यो से आए खिलाड़ियो एवं कोचो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ समापन समारोह के मुख्य अतिथि कुलगुरू  रामाशंकर, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती फूलवती सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारियो ने मॉ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए अध्यक्ष नगरपालिका श्री घनश्याम जायसवाल ने कहा कि शहडोल की पावन धरा में आने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता में हार- जीत मायने नहीं रखती है, प्रत्येक खिलाडी  खेल की भावना से खेलता है, खेल स्वस्थ्य शरीर रखने एवं अनुशासन, धैर्य रखने की सीख प्रदान करता है।

कोचो ने साझा किये अनुभव
कार्यक्रम में टीम मैनेचर चंडीगढ़ श्री सुनील कुमार ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि शहडोल आकर मुझे अत्यन्त प्रसन्नता हुई, यहां के लोग शांत एवं  मन से बहुत अच्छे है, यह मेरे और मेरे टीम के लिए अविस्मरणीय पल रहेगा। टीम मैनेचर जम्मू कश्मीर भीम सेन ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहले मुझे शहडोल आने का मन नही हुआ लेकिन किसी भी तरह से अपनी टीम के साथ शहडोल की पावन धरा पर पहुंचा तो अपनापन सा महसूस हुआ 4 दिन कैसे गुजर गए यह मुझे पता नही चला, यहॉ की संस्कृति और यहां के लोगो की मुस्कान हमेशा याद आएंगे।
टीम मैनेचर झारखंड प्रियंका कुमारी ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि शहडोल के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वार बेहतर से बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई, रहने, भोजन या अन्य व्यवस्थाएं रही हो, यह सहयोग हृदय में हमेशा अंकित रहेगा।

केरल बास्केटबॉल टीम ने लहराया जीत का परचम
राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत केरल एवं महाराष्ट्र टीम के मध्य खेले गए फाइलन मुकाबले में केरल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। केरल टीम की सटीक रणनीति, अनुशासित खेल और उत्कृष्ट टीमवर्क ने उन्हें जीत दिलाई।
 
   मुख्य अतिथि प्रो. रामाशंकर एवं कलेक्टर डॉ. केदार सिंह व उपस्थित जनप्रतिनिधियो द्वारा 69 वीं राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के विजेता, उप विजेता एवं अन्य टीमो के खिलाड़ियो एवं कोचो को शील्ड, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
समापन अवसर पर महात्मा गांधी स्टेडियम में विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्राओ द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गईं। मुख्य अतिथि द्वारा खेल ध्वज का अवतरण किया गया। 

समापन कार्यक्रम में अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती हीरावती कोल, संयुक्त संचालक खेल श्री उमेश कुमार धुर्वे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री फूल सिंह मरपाची, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा, डीपीसी श्री अमरनाथ सिंह, सहायक संचालक खेल रईस अहमद, एपीसी श्री अरविंद पाण्डेय, कोच श्री पुष्पराज सिंह, श्री के.के. श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य नागरिक, पत्रकारबंधु, खिलाड़ी, कोच व बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय एवं अरूणिमा सिंह ने किया।

देशभर के 30 टीमो के खिलाड़ियो ने किया प्रदर्शन-उल्लेखनीय  है कि शहडोल में 19 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक आयोजित की गई 69वीं राष्ट्रीय बॉस्केटबाल प्रतियोगिता में आंध्रप्रदेश, बिहार, सीबीएसई वालफेयर स्पोर्ट्स,  सीबीएसई, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, काउसिंल फॉर द इंडियन स्कूल सार्टिफिकेट एग्जामिनेशन, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, इंटरनेशनल  बोर्ड  स्कूल स्पोटर््स, आईपीएससी, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक,केंद्रीय विद्यालय संगठन, केरला, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र,मेघालय, नवोदय विद्यालय समिति, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाड़ू, तेंलगाना, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, विध्या भारती, पश्चिम बंगाल की टीम के कुल 358  बास्केटबाल  खिलाड़ियो ने अपने हुनर से दर्षको को रोमांचित किया।
राष्ट्रीय बास्केट बाल प्रतियोगिता शहडोल के महात्मा गांधी स्टेडियम, डाइट परिसर, गुड शेफर्ड कन्वेंट, शासकीय इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय परिसर में प्रातः 7 बजे एवं सायं 3 बजे से प्रतियोगिताएं 19 से 23 दिसम्बर तक आयोजित की गई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper