भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खेल से  अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का होता है विकास – कुलगुरु

1,901
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


जबलपुर विजेता एवं भोपाल की टीम रही उप विजेता
राज्य स्तरीय अंतरविश्वविद्यालयीन फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन

  पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय अंतरविश्वविद्यालयीन फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन किया गया। समापन समारोह में भोपाल वरकत उल्ला विश्वविद्यालय एवं जबलपुर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के बीच फाइनल मैच खेला गया।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि कुलगुरु  प्रो. रामशंकर ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप मे कुलसचिव प्रो.अशीष तिवारी  शहडोल उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कुलगुरु  प्रो. रामशंकर ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का भी विकास करते हैं। राज्य स्तरीय अंतरविश्वविद्यालयीन प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मकता के साथ-साथ आपसी सौहार्द को भी बढ़ाती हैं। विश्वविद्यालय भविष्य में खेल अवसंरचना को और सुदृढ़ करने के लिए सतत प्रयास करेगा। खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण व अंचल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का अवसर मिलता है।विश्वविद्यालय प्रशासन खेलों के विकास हेतु हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।
प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों 12 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जबलपुर और भोपाल के बीच खेला गया जिसमें जबलपुर की टीम ने 4 गोल दाग कर 4-2 से फाइनल को अपने  नाम किया। जबलपुर विजेता रहा और भोपाल उप विजेता रहा। फाइनल मैच में खिलाड़ियों ने खेल का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन एवं कार्यक्रम का संचालन डायरेक्टर शारीरिक शिक्षा तथा आयोजन सचिव डॉ. आदर्श तिवारी ने किया।

कार्यक्रम में ,प्रो गीता सराफ, प्रो नीलिमा खरे, प्रो मनीषा तिवारी, प्रो  अमित निगम,डॉ ममता प्रजापति, डॉ चेतना सिंह, डॉ. पूर्णिमा शर्मा, डॉ. बृजेंद्र पांडे, डॉ. गंगाधर ढोके, डॉ.अनिल गुप्ता , डॉ साडियां डॉ मुनीश नेगी, डॉ जितेंद्र सेन, डॉ प्रज्ञा यादव, डॉ.रजनी गौतम, डॉ एच एल मरावी, डॉ. संगीता मरावी, डॉ. दिलीप तिवारी, डॉ ज्योतिसिंह , डॉ मनीष तराम, डॉ सौरभ शिवा, डॉ, अजय सोनवानी, डॉ.संतोष पुरी, डॉ मुकेश सिंह, डॉ धनुषधारी सिंह डॉ लोकेश साहू, डॉ. प्रीति पांडे, डॉ. संजली गुप्ता, सुश्री आकांक्षा, श्री अजय पटेल, एक श्री जितेंद्र सिंह,श्री सरवन सिंह, श्री आशीष, , श्री शुभ, सुश्री मेघा,श्री वीरेंद्र कुर्मी, श्री आयुष द्विवेदी, सुश्री मंजुला, श्री संजय दास, श्री अंभिशेक  नामदेव, श्री नितिन गर्ग,आदि के साथ सभी प्राध्यापक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper