भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सीईओ जनपद पंचायत ने कार्याें में प्रगति लाने के दिए निर्देश, ली बैठक
…..

217
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


   मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू श्री सुधीर दिनकर ने जनपद पंचायत के सभागार में सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायक की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद पंचायत गोहपारू अंतर्गत किये जा रहे कार्याें में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतो का निराकरण शिकायतकर्ताओ से संपर्क कर संतुष्टिपूर्वक बंद कराएं। बैठक में सीईओ ने निर्देश दिए कि पीएम आवास योजना के तहत निर्माणाधीन कार्याें को जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ पात्र हितग्राहियो को दिलाए, योजनाओ से वंचित न रहे यह सुनिश्चित करें।

बैठक में ईकेवाईसी कार्य की प्रगति, सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के प्रकरणो की निराकरण की स्थिति, पीएम आवास सहित अन्य विभागीय कार्याें की समीक्षा कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में एपीओ श्री मनोज मिश्रा सहित ग्राम पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper