भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नेशलन गेम में संभाग के खिलाड़ियों ने जीते 66 पदक
===

191
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


–  भारतीय युद्ध कला प्राधिकरण और नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त 6वी नेशनल मार्शल आट्स गेम्स 27 से 29 दिसंबर तक उज्जैन में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में संभाग के 49 खिलाडियों ने एक लाठी चालन एवं दो लाठी चालपन में हिस्सा लिया एवं अपने-अपने आयु एवं वजन वर्ग में पदक अर्जित किए। प्रतियोगिता में मुख्य कोच प्रमोद विश्वकर्मा, संभाग के तकनीकी निर्देशक व भारत रेफरी कमीशन के सचिव किशोर साकेत, बालक दल प्रबंधक संजय सिंह कंघीकार, कोच गुरदीप सिंह, बालिका दल प्रबंधक सावित्री शर्मा, बालिका कोच शिवानी नामदेव की भूमिका रही। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राकेश मिश्रा राष्ट्रीय बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष एवं अन्य द्वारा उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। दल प्रबंधक संजय सिंह कंघीकार ने बताया गया कि प्रतियोगिता में परंपरागत लाठी सहित 14 मार्शल आट्स की विधाओं का आयोजन किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper