अंबाह में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर सवाल, 15 दिन का नोटिस बेअसर!

मुरैना।आशीष सिंह की रिपोर्टिंग
सीएमओ बोले– “जल्द होगी कार्रवाई”, जनता पूछे– कब?
अंबाह शहर में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में चल रही अतिक्रमण हटाओ कार्यवाही अब सवालों के घेरे में आ गई है। नगर पालिका प्रशासन ने शहर में कई स्थाई अतिक्रमणों को 15 दिन का नोटिस जारी किया था, लेकिन 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
इस देरी को लेकर स्थानीय लोगों में तेज़ चर्चाएं हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि कुछ अतिक्रमणकारी नगर पालिका अध्यक्ष पति के करीबी बताए जा रहे हैं, इसी कारण उन पर कार्रवाई नहीं की जा रही। लोगों का कहना है कि यह खुला पक्षपात है और कार्रवाई चुनिंदा लोगों तक ही सीमित रखी जा रही है।
वहीं, जब इस पूरे मामले पर सीएमओ शबीर कौंसार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि “जल्द ही कार्रवाई की जाएगी”।
अब बड़ा सवाल यही है कि
क्या अंबाह में सच में अतिक्रमण हटेगा या नोटिस सिर्फ कागज़ों तक ही सीमित रहेंगे?
शहर की जनता टकटकी लगाए कार्रवाई का इंतज़ार कर रही है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.