ग्राम पंचायत चाका में हुए मतदान परिणाम घोषित
===

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– रिटर्निंग आफीसर ने जानकारी दी है कि पंचायत उप निर्वाचन 2025 (उत्तरार्द्ध) के तहत शहडोल जिले की जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायत चाका में सरपंच पद हेतु मतदान परिणाम घोषित किया गया है। मतदान परिणाम में देववती सिंह सरपंच पद के लिए निर्वाचित हुई है। विजयी प्रत्याशी देववती सिंह को 584 मत तथा निकटतम प्रत्याशी मीना सिंह को 334 मत प्राप्त हुए एवं नोटा वोट में 15 मत डाले गए है। रिटर्निंग आफीसर श्री सुमित गुर्जर ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.