भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नवलपुर घाट में सोन नदी से रेत का अवैध उत्खनन, विभागीय निगरानी पर उठे सवाल

273
Above News


शहडोल।जिला शहडोल अंतर्गत सोन नदी के नवलेपुर घाट क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की गतिविधियाँ लगातार सामने आ रही हैं। यह क्षेत्र जिला मुख्यालय से अधिक दूरी पर नहीं होने के बावजूद लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार नदी से ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों के माध्यम से रेत निकाली जा रही है, जिसे आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से खपाया जा रहा है। इससे न केवल सोन नदी के प्राकृतिक स्वरूप पर असर पड़ रहा है, बल्कि पर्यावरण संतुलन भी प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन के कारण नदी का पाट चौड़ा हो रहा है, जिससे भविष्य में कटाव और जल संकट की आशंका बढ़ सकती है। वहीं शासन को भी रॉयल्टी के रूप में मिलने वाले राजस्व का नुकसान हो रहा है।

बताया जाता है कि पूर्व में कुछ मामलों में कार्रवाई की बात सामने आई थी, लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रोक नहीं लग पाई है। इससे संबंधित विभागों की निगरानी व्यवस्था और सतर्कता पर प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं।

अब आवश्यकता इस बात की है कि सोन नदी जैसे महत्वपूर्ण जल स्रोत को संरक्षित रखने के लिए स्थायी और प्रभावी निगरानी व्यवस्था लागू की जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper