भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

एशियन थैलेसीमिया कॉन्क्लेव 2026 में दिशा वेलफेयर एसोसिएशन से रुपाली सिंघई एवं सरबजीत सिंह नारंग की भागीदारी

371
Above News

शहडोल ।थैलेसीमिया और सिकल सेल सोसाइटी हैदराबाद द्वारा आयोजित थैलेसीमिया पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन एशियन थैलेसीमिया कॉन्क्लेव 2026 10 और 11 जनवरी को सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ चंद्रकांत अग्रवाल जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उक्त अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजा नरसिम्हा जी ने शामिल हो कर घोषणा की कि तेलंगाना का लक्ष्य 2035 तक भारत का पहला थैलेसीमिया मुक्त राज्य बनाना है और इस आनुवंशिक रक्त विकार को खत्म करने के लिए सामूहिक सामाजिक आंदोलन का आह्वान किया। इस अवसर पर आरोग्य श्री के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदय कुमार इंटरनेशनल थैलेसीमिया फेडरेशन के प्रो. एंटोनियो पिगा,ग्रुप ऑफ हास्पिटल्स बेंगलुरू के उपाध्यक्ष डॉ. सुनील भट,नैशनल थैलेसीमिया वेलफेयर सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी डॉ जे एस अरोरा, थैलेसीमिकिस इंडिया की सचिव शोभा तुली, डॉ विनीता श्रीवास्तव भारत सरकार स्वास्थ मंत्रालय की वरिष्ठ अधिकारी , डॉ. पिएत्रो सोडानी, डॉ विनोद के. अग्रवाल, डॉ शरत कुमार सहित विभित्र देशों से विषय विशेषज्ञों ने इस स्वास्थ्य समस्या से जुड़े विभिन पहलुओं पर विचार साझा किया।
उक्त एशियन थैलेसीमिया कॉन्क्लेव 2026 में देश और विदेश से चार सौ से अधिक प्रतिनिधियों, वरिष्ठ डॉक्टरों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। दिशा वेलफेयर एसोसिएशन शहडोल की अध्यक्ष रुपाली सिंघई ने सम्मेलन की विभिन्न चर्चाओं में भाग लिया। इस अवसर पर बताया गया कि इब्राहिम द्वारा टी एस सी एस द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका रक्त बंधन में लिखा गया लेख आदिवासियों के बीच थैलेसीमिया और सिकलसेल जागरूकता फैलाने में चुनौती की सराहना की गई है। इस अवसर पर एशियन थैलेसीमिया कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन करने वाले टी एस सी एस के अध्यक्ष डॉ चंद्रकांत अग्रवाल जी और अलीम बैग जी को दिशा वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper