भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ग्यारहमुखी हनुमान मंदिर नौबस्ता मंदिर प्रांगण में अखण्ड पाठ प्रारम्भ

558
Above News

कानपुर।ग्यारहमुखी हनुमान मंदिर नौबस्ता मंदिर प्रांगण में अखण्ड श्री रामचरित्र मानस पाठ महंत श्री सुभाष चंद्र जी महाराज के द्वारा आयोजित हुआ। शुभारंभ महावीर ग्यारहमुखी हनुमान जी महाराज के पूजन के साथ किया गया इस मौके पर महंत श्री सुभाष चंद्र जी महाराज ने बताया कि विगत कई वर्षों से निरंतर मंदिर परिसर में नित्य प्रति विभिन्न कथाएं लीला सहित अन्य आयोजन आयोजित होते रहते हैं। मौजूदा समय में मंदिर परिवार के द्वारा युवा पीढ़ी को संस्कृत तथा सनातन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। महंत श्री सुभाष चंद्र जी महाराज के मुताबिक ग्यारह मुखी हनुमान जी महाराज के दर्शन मात्र से ही बड़े बड़े कार्य पूर्ण हो जाते है। अखण्ड श्री राम चरित्र मानस पाठ में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। इस दौरान अमित मिश्रा श्रवण तिवारी विनीत सुरेश मिश्रा केशव द्विवेदी नरेश श्रीकृष्ण राजीव मोहन सक्सेना कमल त्रिवेदी सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper