भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मसीरा घाट में श्री रामचरितमानस समाप्ति पर महाविशाल भंडारा संपन्न

989
Above News

शहडोल। जिले के जयसिंहनगर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मसीरा घाट स्थित सोनभद्र श्री चतुर्भुज धाम में श्री रामचरितमानस पाठ की समाप्ति के अवसर पर 14 जनवरी 2026, बुधवार को महा विशाल भंडारे का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ।

भंडारा सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक चला, जिसमें 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मानस कीर्तन सुना एवं प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन का सौजन्य क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी श्री शालिकराम तिवारी द्वारा किया गया।

भंडारे के दौरान
551 साधु-संतों का भोजन,
2100 कन्याओं का कन्या भोज,
तथा हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण क्षेत्र रामभक्ति और धार्मिक वातावरण से सराबोर रहा। आयोजन से सामाजिक समरसता एवं धार्मिक चेतना को बल मिला।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper