भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पैक्स कर्मचारियों के लिए नाबार्ड द्वारा दो दिवसीय सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न
====

400
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


-जिला सहकारी केन्द्रीय सहकारी बैंक मर्यादित शहडोल के सभागार में नाबार्ड के सहयोग से सॉफ्टकाब योजना अंतर्गत बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) के कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 20 एवं 21 फरवरी 2026 को किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस.के. यादव द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहकारी प्रशिक्षण केन्द्र जबलपुर के प्राचार्य श्री व्ही.के. बर्वे तथा विशिष्ट अतिथि सहायक आयुक्त सहकारिता जिला शहडोल श्री अभय सिंह उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्राचार्य श्री व्ही.के. बर्वे द्वारा सहकारी संस्थाओं में पैक्स कंप्यूटराइजेशन की आवश्यकता एवं महत्व, डिजिटलीकरण से होने वाले लाभ, संस्था के सेवा नियमों तथा व्यवसाय विविधीकरण विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर सहकारी प्रशिक्षण केन्द्र के सहयोगी श्री जय कुमार दुबे भी उपस्थित रहे।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शहडोल से पैक्स कंप्यूटराइजेशन हेतु नियुक्त मास्टर ट्रेनर एवं फील्ड कक्ष प्रभारी श्री रामसुशील शुक्ला द्वारा कंप्यूटराइजेशन के क्रियान्वयन से संबंधित आवश्यक तकनीकी जानकारी दी गई। वहीं बैंक के मार्केटिंग प्रभारी श्री शिवप्रसाद चौधरी द्वारा व्यवसाय विविधीकरण के माध्यम से समितियों को होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी साझा की गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित सभी समिति प्रबंधकों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए।  श्री जय कुमार दुबे द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper