प्रधानमंत्री श्री मोदी राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ

विक्रम लालवानी जिला रिपोर्ट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव वर्चुअली रूप से हुए शामिल
3 माह तक चलेगा एचपीवी टीकाकरण अभियान
– महिलाओं का स्वास्थ्य परिवार, समाज एवं राष्ट्र की प्रगति का आधार है। सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे जानलेवा कैंसर है। इस गंभीर बीमारी की रोकथाम के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर जिले से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान आगामी तीन माह तक पूरे देश में संचालित किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।
अभियान के अंतर्गत 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाएँ टीकाकरण के लिए पात्र होंगी। साथ ही, अभियान प्रारंभ होने के 90 दिनों के भीतर 15 वर्ष की होने वाली बालिकाएँ भी पात्र मानी जाएँगी। यह टीकाकरण पूर्णतः स्वैच्छिक है तथा अभिभावक की सहमति अनिवार्य होगी। निर्धारित अनुसार 0.5 मि.ली. की एकल खुराक इंट्रामस्कुलर इंजेक्शन के माध्यम से दी जाएगी। एचपीवी टीकाकरण केवल शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र, जिला अस्पताल और शासकीय मेडिकल कॉलेज जिनमें चिकित्सा अधिकारी उपलब्ध हैं, में किया जायेगा। टीकाकरण के पश्चात बालिका को 30 मिनट तक अवलोकन में रखा जाएगा। अभियान अवधि के दौरान प्रतिदिन टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने बताया कि राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले में जहां कोल्ड चौन सेंटर उपलब्ध है वहां टीकाकरण केंद्र बनाएं गएं है। जिलें में इसके लिए 9 स्वास्थ्य केंद्रो का चयन किया गया है। जिसमें जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज शहडोल, सिविल अस्पताल, बुढार, जयसिंहनगर एवं ब्यौहारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू, सिंहपुर शामिल है। इसके अतिरिक्त जैतपुर एवं ब्यौहारी क्षेत्र में निपनिया में भी वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किया जा रहा है। वैक्सीनेशन सेंटर में हितग्राहियो को उपस्थित होकर टीकाकरण कराना होगा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.