शक्ति सिंह चंदेल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण

विक्रम लालवानी जिला रिपोर्टर
शहडोल।राष्ट्रीय बजरंग दल महाकौशल प्रांत के पूर्व महामंत्री एवं शिव सेना के उप राज्यप्रमुख जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके श्री शक्ति सिंह चंदेल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी संतोष चौबे की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उनके साथ एडवोकेट एन. के. त्रिपाठी ने भी पार्टी की सदस्यता ली। श्री चंदेल के शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलने की बात कही जा रही है। बताया गया है कि शीघ्र ही उनकी शेष टीम भी एक बड़े कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेगी। यह जानकारी मध्य प्रदेश मीडिया विभाग के शहडोल जोन प्रभारी अनूप शर्मा ने मीडिया को दी।

Subscribe to my channel
Comments are closed.