भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

योजनाओं का लाभ लेकर महिलाए हो रही सषक्त और आत्मनिर्भर- मंत्री श्री दिलीप जायसवाल
====

999
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

देष और समाज के सर्वांगीण विकास में महिलाओ की अहम भूमिका- कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री
====

– मध्यप्रदेष शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बढ़ते कदम पंरपरागत संस्कृति एवं साहित्य शोध समिति के तत्वाधान में संभागीय मुख्यालय शहडोल के विधि कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने मॉ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
     मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि महिलाआंे के सम्मान के लिए अब गांव-गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया जाने लगा है, देष और समाज के सर्वांगीण विकास में महिलाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, महिलाएं  प्रषासनिक अधिकारी, इंजीनियर्स, डॉक्टर, राजनेता जैसे अन्य बड़े-बड़े पदो पर आसीन होकर देष की सेवा कर रही हैं यह गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेष के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के कुषल नेतृत्व में महिलाओें के सषक्तिकरण के लिए लाड़ली बहना योजना, स्व. सहायता समूह के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने जैसे अन्य गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है। महिलाएं स्व. सहायता समूह के माध्यम से वर्तमान समय में स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ कर लखपति दीदियां बन रही हैं। मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देष को वर्ष 2047 का विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। विकसित राष्ट्र बनाने में समाज के सभी वर्ग के लोगांे का सहयोग होना अंत्यत आवष्यक है।
     कार्यक्रम में विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती प्रभा मिश्रा, सेवा निवृत्त प्राचार्य श्री आरएस गौतम, सत्यभामा गुप्ता, हेमंत खरे, संगीता शुक्ला, शांति गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper