भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सर्जरी हेतु रक्तदान शिविर आयोजित, 41 यूनिट रक्त का किया गया संग्रहण
===

2,892
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट


–  जिला मुख्यालय शहडोल में आईटीआई कैम्पस में 13 से 15 मार्च तक आयोजित होने वाले रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सर्जरी हेतु रक्त की आवश्यकता को देखते हुए जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में 11 मार्च  को रोटरी क्लब शहडोल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 41 यूनिट रक्त का  संग्रहण किया गया।
रक्तदान शिविर में ब्राइटन स्कूल के स्टाफ तथा दिव्य मुस्कान क्लब की महिला सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय की सिविल सर्जन एवं रोटेरियन डॉ. शिल्पी सराफ, डॉ. शमीम अंसारी तथा ब्लड बैंक के स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती अमिता चपरा भी उपस्थित रहीं और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
रक्तदान करने वाले प्रमुख व्यक्तियों में विजय दुबे, राजेश गुप्ता, मनीष केजरीवाल, विपिन द्विवेदी, विनय तिवारी, मनीष केजरीवाल, डॉ. दीपक कुशवाहा, सोमेश गुप्ता, प्राशी आसवानी, सुरजीत सिंह, साक्षी दुबे, संजय मिश्रा, धर्मेंद्र शर्मा, गौरव ओचानी, ज्योति मांझी, विशाल कुशवाहा, रमेश तिवारी, कृष्णा सोनी, पार्थ द्विवेदी, गोविंद यादव, मंजू गुप्ता, निभा गुप्ता, आकांक्षा गुप्ता, वंदिता गुप्ता, मोहित सिंह, अभिषेक शर्मा, जयप्रकाश साहू, पलक गुप्ता, संदीप साहू, अमित बजाज, सारांश गुप्ता, आशीष कुमार साहू, सोन किरण ताम्रकार, राजेश्वरी गुप्ता, आशीष निगम तथा क्षितिज कटारे शामिल रहे। वहीं रोटेरियन परिवार से अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता की पुत्री कु. आकांक्षा गुप्ता एवं पुत्र सोमेश गुप्ता ने भी रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया। इसके अलावा व्यावसायिक प्रतिष्ठान श्री कृष्णा ज्वेलर्स के कर्मचारियों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।
कार्यक्रम के दौरान रोटेरियन प्रकाश गुप्ता, अजय विजरा, संजय शर्मा, राजेश श्रीवास्तव, अमित गुप्ता बंटी, अमित कुमार गुप्ता, डॉ. अभिषेक गर्ग, दलजीत सिंह, विवेक खोडियार, सत्येंद्र सोनी, कृष्ण कुमार गुप्ता एवं रविशंकर पाठक, विनोद प्रधान सहित अन्य रोटेरियन साथियों ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। रोटरी क्लब शहडोल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, सचिव विनोद प्रधान एवं कोषाध्यक्ष रवि शंकर पाठक ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी रोटेरियन साथियों, रक्तदाताओं तथा सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper