जल की हर बूंद है अनमोल” जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम देवगांव में विविध कार्यक्रमों का आयोजन
===

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– जिले में 19 मार्च से 30 जून 2026 तक संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, समाजसेवी एवं आमजन उत्साहपूर्वक भागीदारी निभा रहे हैं।
इसी क्रम में जन अभियान परिषद के नवांकुर संस्था जगदंबा जन विकास समिति भमरहा, प्रथम सेक्टर आखेटपुर, विकासखंड ब्यौहारी अंतर्गत ग्राम देवगांव में जल स्रोतों के संरक्षण के उद्देश्य से बावड़ी एवं वृक्ष पूजन कार्यक्रम तथा श्रमदान कर बावड़ी की साफ-सफाई की गई।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था अध्यक्ष यमुना प्रसाद नापित, परामर्शदाता हीरालाल साहू, सामाजिक कार्यकर्ता भैया लाल पाल, रमाकांत तिवारी, माधुरी तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विधिवत पूजन-अर्चन एवं आरती कर जल संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित यह अभियान जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जल के बिना जीवन संभव नहीं है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जल की एक-एक बूंद बचाने के लिए जागरूक होना होगा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.