भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मिशन MP: राजधानी भोपाल में आम आदमी पार्टी का नया ठिकाना, रायसेन रोड पर सजेगा प्रदेश कार्यालय।

377
Above News

भोपाल/शहडोल। आम आदमी पार्टी (AAP) मध्य प्रदेश में अपने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। आगामी 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार को राजधानी भोपाल के सोनागिरी, रायसेन रोड (बाटा शोरूम के ऊपर) स्थित पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया जाएगा।

इस गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री जितेंद्र सिंह तोमर होंगे। उद्घाटन समारोह सुबह 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर से वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटेंगे।

पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य
पार्टी संगठन द्वारा इस कार्यक्रम को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश स्तरीय और जिला स्तरीय सभी विंगों एवं मोर्चों के पदाधिकारियों को इस उद्घाटन समारोह में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। संगठन का मानना है कि नया कार्यालय प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को एक नई गति और दिशा प्रदान करेगा।

बनेगी आगामी रणनीति
इस अवसर पर केवल कार्यालय का उद्घाटन ही नहीं, बल्कि प्रदेश में संगठन के विस्तार और आगामी राजनीतिक चुनौतियों पर भी मंथन किया जाएगा। जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों और पार्टी की भविष्य की रणनीति पर वरिष्ठ नेताओं के बीच विस्तृत चर्चा होगी।

आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया शहडोल जोन प्रभारी अनूप शर्मा ने बताया कि नया कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जिससे पूरे प्रदेश में संगठन की सक्रियता और अधिक बढ़ेगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper