भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल में पीएनजी कनेक्शन शुरू कराने की मांग, लोगों को सिलेंडर संकट से राहत दिलाने की अपील

299
Above News

शहडोल /नगर में जिन वार्डों में पीएनजी पाइपलाइन बिछ चुकी है, वहां अब तक हर घर में गैस कनेक्शन शुरू न होने से आम लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई घरों में पाइपलाइन तो लग चुकी है, कहीं मीटर लगाए गए हैं, जबकि कई जगह कनेक्शन अधूरे पड़े हैं। ऐसे में लोग अब भी गैस सिलेंडर पर निर्भर हैं, लेकिन इन दिनों सिलेंडर की कमी के कारण समय पर आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे शहर में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई है।
इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी मीडिया विभाग के शहडोल जोन प्रभारी अनूप शर्मा ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिन वार्डों में पीएनजी पाइपलाइन का काम पूरा हो चुका है, वहां गैस कंपनी को कड़े निर्देश देकर हर घर में जल्द से जल्द कनेक्शन चालू करवाया जाए, ताकि लोगों को सिलेंडर की समस्या से राहत मिल सके।
अनूप शर्मा ने कहा कि यदि समय रहते कनेक्शन शुरू नहीं किए गए तो आम नागरिकों और व्यापारियों की परेशानी और बढ़ेगी। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की है, जिससे शहरवासियों को नियमित गैस सुविधा मिल सके।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper