भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भूकंप पूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम का आयोजन संपन्न
===

133
Above News

विकास सचदेवा जी ब्यूरो रिपोर्ट


– आपदा प्रबंधन संस्थान, भोपाल से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज शहडोल में किया गया । कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। राहत शाखा प्रभारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती एंटोनिया इक्का तथा जिला सेनानी होमगार्ड शहडोल के नेतृत्व में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं होमगार्ड, शहडोल द्वारा “मध्य प्रदेश में भूकंप आपदा से निपटने हेतु क्षमता वर्धन कार्यशाला आयोजित की गई।
प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की सहायक अध्यापक सुश्री पुष्पलता पटेल द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, भूकंप के कारण, बचाव एवं सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। द्वितीय सत्र में प्लाटून कमांडर श्री राहुल कुमार साहू द्वारा “कॉलेप्स स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू” विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। तृतीय सत्र में जिला चिकित्सालय शहडोल के मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. अब्दुल वसीम द्वारा बेसिक लाइफ सपोर्ट (सीपीआर) तथा भूकंप के दौरान घायलों को दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी गई। द्वितीय सत्र के अंतर्गत संजय गांधी ताप विद्युत गृह के फायर ऑफिसर श्री अशोक गुप्ता द्वारा भूकंप के दौरान आग लगने की घटनाओं एवं उनसे बचाव के उपायों का डेमो प्रस्तुत किया गया। साथ ही सोशल वर्कर श्री एन.के. त्रिपाठी द्वारा आपदा के समय सामाजिक सहयोग की भूमिका पर प्रकाश डाला गया तथा श्री संजय शर्मा द्वारा सर्पदंश से बचाव एवं प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के लगभग 450 अधिकारी-कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम आपदा के समय प्रभावी प्रबंधन एवं त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper