भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ग्राम अमरहा में विभिन्न विभागों के समन्वय से वृहद जागरूकता एवं सहायता शिविर आयोजित
===

111
Above News

विक्रम लालवानी जिला रिपोर्टर


– मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के दिशानिर्देश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल ’श्री के एन सिंह के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम अमरहा के राजपूत हायर सेकेंडरी स्कूल सभागार में वृहद विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर तथा शासन के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित जन समुदाय को महिला एवं बालको से संबंधित कानूनी प्रावधान व नालसा व सालसा द्वारा संचालित जन लाभकारी योजना की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग आदि के पदाधिकारी द्वारा उपस्थित जनमानस को उनके विभाग की संचालित विभिन्न योजना की जानकारी दी गई एवं उनके आवेदन लेकर यथा योग समस्याओं का समाधान किया गया।
कार्यक्रम में जिला विधिक अधिकारी देवेंद्र सिंह परस्ते, थाना प्रभारी एम एल रहँगडाले, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल अंकिता सिंह,विद्यालय प्राचार्य कौशल सिंह, मीडिया प्रभारी व पैरा लीगल वालंटियर अरुण द्विवेदी एवं प्रकाश राव ने उपस्थित होकर जन समुदायों को विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया साथ ही मध्य प्रदेश शासन के द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग,महिला बाल विकास विभाग,सामाजिक न्याय विभाग,स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग के समन्वय से विभागों के द्वारा संचालित जन हितार्थ सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण जनों व विद्यार्थियों ने संबंधित अधिकारियों  के समक्ष अपनी समस्याओं को विस्तृत रूप से रखा और उसका निदान भी प्राप्त किया ।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से आशा कार्यकर्ता बहने व ए  एन एम महिला बाल विकास से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका तथा पशु चिकित्सालय से पशु चिकित्सालय विभाग के कर्मचारीगण, पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी, न्याय विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper