शहडोल नगरवासी यथाशीघ्र कराएं पी.एन.जी. कनेक्शन

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट
📍
…
📍पी.एन.जी. कनेक्शन हेतु संपर्क करें: 9424738607
…
📍जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री विपिन पटेल ने जानकारी दी है कि शहडोल नगर में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन योजना के तहत PNG (Piped Natural Gas) की पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है तथा 6000 उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन इंस्टॉल किया जा चुका है, जिसमें से 1110 उपभोक्ताओं के कनेक्शन एक्टिव किए जा चुके हैं। शहडोल नगर में बीपीसीएल कंपनी द्वारा सीजीडी नेटवर्क स्थापित कर पीएनजी कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मोबाइल नंबर 9424738607 पर संपर्क कर उपभोक्ता अपने घरों में पीएनजी कनेक्शन लगवा सकते हैं। पीएनजी, एलपीजी की तुलना में सस्ती है और उपयोग के बाद भुगतान किया जाता है।
जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री विपिन पटेल ने शहडोल नगर के एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील की है कि एलपीजी कनेक्शन बंद किए जाने संबंधी असुविधा से बचने के लिए यथाशीघ्र अपने घरों में पीएनजी कनेक्शन स्थापित कराएं।
#शहडोल #shahdol

Subscribe to my channel
Comments are closed.